मधुबन में मातर महोत्सव 19 को
मगरलोड। दीपावली पर्व के तीन बाद मधुबन मातर महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष मधुबन मातर महोत्सव 19 नवंबर रविवार को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अखाड़ा, सुआ नृत्य, शास्त्रीय नाचा, पदकी आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी राकाडीह सरपंच प्रतिनिधि अनिल साहू ने दी है।
