भीषण सड़क हादसा: तीन अलग-अलग घटनाओं में 6 की मौत, सामने आया लाइव वीडियो...

The Magarlod News :- बुधवार सुबह भीषण सड़क
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी सड़क हादसे में दो की मौत हो गई है। दोनों घटना मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिले की है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कार और 2 के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है, जिसमें दोनों बाइक पर सवार 2 और एक युवती की मौत हो गई है। हादसा नागपुर चौकी क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 43 पर हुआ है। कार में 4 लोग सवार थे, जो नशे की हालत में थे।लोगों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और तीनों शवों को के लिए भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक नशे में धुत था, इसी वजह से उसने दोनों बाइक को एक के बाद एक टक्कर मार दी। पुलिस ने कार सवार एक को पकड़ा गया है। बाकी 3 लोगों की तलाश में जुटी है।

मंगलवार रात भी 2 लोगों की मौत

वहीं दूसरी घटना मंगलवार रात साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। बरबसपुर क्षेत्र की पूरी घटना है। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चौघड़ा के रहने वाले दल सिंह और राहुल सिंह बाइक से महेन्द्रगढ़ से बैकुंठपुर की ओर जा रहे थे।
बलौदाबाजार में दर्दनाक सड़क हादसा

वही छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया और दूर तक घसीटा दिया। हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कार चालक की बलौदाबाजार में ज्वेलर्स दुकान है। देर रात खाली सड़क होने के बावजूद कार चालक नियंत्रण नहीं रख पाया।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने