आरोपी की मानसिक स्थिति बीच बीच में हो जाती थी खराब
(The Magarlod News)धमतरी। 26 नवंबर को थाना केरेगांव में सूचना मिली कि पथरापारा कमार डेरा बाजार कुर्रीडीह में धनेश्वरी कुंजाम पति देवसिंह कुंजाम उम्र 30 वर्ष को को आज सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने धार दार हथियार से टंगिया से गर्दन में मार दिया है जिससे खून बह रहा है जिसकी की सूचना पर थाना प्रभारी केरेगांव द्वारा मय स्टॉफ के मौके पर पहुंच कर प्रथम दृष्टया में ही हत्या प्रतीत होने से शव का मौका मुआयना व पंचनामा कर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी केरेगांव स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंचे। मौके का मुआयना, शव परीक्षण के बाद आरोपी की पता तलाश में जुट गए। पूछताछ में पता चला कि घटना के बाद सुबह आरोपी पति घर से निकलकर अपने दुसरे घर में छुपा हुआ है। जिसको केरेगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान घटना में संलिप्तता नजर आया। कड़ाई से पूछताछ में बताया कि उसने रविवार की सुबह 5 बजे उठकर सोये हुए अपने पत्नी के उपर टंगिया से वार कर हत्या कर दी। परिजनों ने पूछताछ पर बताया की आरोपी की मानसिक स्थिति भी बीच बीच में खराब हो जाती है।मेमोरेंडम कथन एवं पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना केरेगांव में धारा 302 भादवि० कायम कर आरोपी देवसिंह कुंजाम पिता मेघनाद कुंजाम उम्र 35 वर्ष साकिन पथरा पारा कमार डेरा बाजार कुर्रीडीह, थाना केरेगांव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केरेगांव सउनि. प्रदीप सिंह, प्रआर. कांति लाल साहू, डिकेश सिन्हा आर. मनोहर सिंग, ललित रघुवंशी, रमेश सोनबेर शामिल रहे।