भैंसमुंडी में मड़ई मेला 5 को, रिच्छिन माता आयेंगी
मगरलोड। नगर पंचायत मगरलोड अंतर्गत भैंसमुंडी में नगरवासियों तथा ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में 5 जनवरी शुक्रवार को मड़ईभाठा मैदान में मड़ई मेला का आयोजन किया गया है। इस दौरान करेली छोटी से रिच्छिन माता का आगमन भी होगा। रात्रि में ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी भानपुरी धमतरी का कार्यक्रम रखा गया है। यह जानकारी घनश्याम साहू ग्रामीण अध्यक्ष व दाऊलाल साहू महासचिव ग्राम विकास समिति ने दी है।