मगरलोड ब्रेकिंग: ग्राम बेलोरा के जलाशय के ऊपर सागौन नर्सरी में 16 दिन से लापता कमार की लाश मिली।

(The Magarlod News)
मगरलोड। ग्राम बेलोरा के जलाशय के ऊपर सागौन नर्सरी में 16 दिन से लापता कमार की लाश मिली है। आंशका जताई जा रही है कि जंगली जानवर ने हमला किया होगा। मगरलोड थाना से मिली जानकारी अनुसार 20 दिसंबर 2023 को नेतराम कमार पिता महेत्तर राम 56 वर्ष बेलारा कमारपारा सुबह 10-11 बजे घर से झोला, टंगिया लेकर निकला तो वापस नहीं आया। परिजनों के द्वारा उसकी पतासाजी की जा रही थी। 5 जनवरी को सागौन नर्सरी के ऊपर एक अज्ञात पुरुष की सड़ी-गली लाश पड़ी है। तब कमारपारा मोहल्ले में पता किया गया तो नेतराम के लापता होने की जानकारी मिली। उसके पुत्र भानुप्रताप कमार ने सागौन नर्सरी जाकर लाश के पास पड़े टंगिया, झोला एवं पहने हुये कपड़े से नेतराम कमार की शिनाख्त की। पंच रोहित यादव ने बताया कि घटना स्थल से शव 10 फीट घसीटेने का निशान है। आंशका है कि कमार पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया होगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने