22 जनवरी को अवकाश के संबंध में स्पष्ट निर्देश, स्कूल, कॉलेज, शासकीय ऑफिस के संबंध में करें कन्फ्यूजन दूर

(The Magarlod News) रायपुर - 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है, जिसका उत्सव पूरे भारत में मनाया जायेगा इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी चारो ओर उत्सव का माहौल रहेगा जिसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने छुट्टी की घोषणा की है। जारी छुट्टी के आदेश में कन्फ्यूजन की स्थिति निर्मित हो रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें की स्कूल, कॉलेज तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा पहले ही किया जा चुका है। अतः पूरे राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में 22 जनवरी को पूर्ण अवकाश रहेगा।

शासकीय कार्यालयों में 2:30 तक अवकाश रहेगा इसके बाद कार्यालय जाना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने