गरियाबंद ब्रेकिंग: पुल के रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बाइक: एक की मौत, देखिए

(The Magarlod News):- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार हरदी कोचवाय के रहने वाला भारत धुरव (25 वर्ष) मंगलवार को किसी काम से गरियाबंद जा रहा था। भारत कोचवाय पुल के पास पहुंचा ही था कि बाइक अनियंत्रित होकर पुल के रेलिंग (डिवाइडर) से टकरा गया। हादसे में बाइक के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं भारत धुरव के सर में गंभीर चोंट लगी। वह लहुलूहान हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने