राजिम ब्रेकिंग: पुल से गिरा बाइक सवार, पानी में डूबने से मौत, जानिए पूरा मामला, देखिए वीडियो

(The Magarlod News) राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुल में गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को राजिम- नवापारा पुल में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। पुल के नीचे नदी में पानी होने के चलते में बाइक सवार की डूबने से मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद पुल पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जिसे काफी मशक्कत के बाद हटाया गया।

राइस मिल में काम करता था मृतक

इधर घटना की सूचना मिलते ही राजिम और नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। राजिम पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रदीप गुप्ता के रूप में हुई है। वह गरियाबंद पारागांव का रहने वाला है। प्रदीप गरियाबंद के दातार राइस में काम करता था। बताया जा रहा है। मृतक के पास पैसों से भरा एक बैग भी मिला है। जिसे पुलिस ने जब्त कर अपने पास रखा है। फिलहाल राजिम पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने