पूर्व मुख्यमंत्री के पिता का निधन, CM साय ने दी श्रद्धांजली, 10 जनवरी को गृहग्राम मे होगा अंतिम संस्कार

(The Magarlod News) :- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया। उन्होंने रायपुर के बालाजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वे पिछले 3 महीने से बीमार चल रहे थे।

आपको बता दे कि नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, उन्हें ब्रेन और स्पाइन से संबंधित पुरानी बीमारी थी। उन्होंने आज आखिरी सांसें ली।

पाटन में उनका पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर पिता के निधन की जानकारी दी। बेटी के विदेश से लौटने के बाद 10 जनवरी को कुरुदडीह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

CM साय ने दी श्रद्धांजली

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुख जताते हुए अपनी श्रद्धांजली दी है उन्होंने कहाकि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं उन्हें श्रद्धांजली अर्पित करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दें।

उपमुख्यमंत्री अरुणसाव, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलेट सहित कई भाजपा कांग्रेस के नेताओ ने दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजली दी है ।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने