छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक राइस मिल में धान की बोरियों के बीच 7 फीट लंबा अजगर मिला। वनांचल क्षेत्र सिहावा स्थित राइस मिल में धान की बोरियों को ट्रक में लोड करते समय मजदूरों की नजर अजगर पर पड़ी।
मजदूर धान की बोरियों को ट्रक में लोड कर रहे थे। जैसे-जैसे बोरियां खाली होती गई, अजगर दिखाई दिया। मजदूरों ने तुरंत राइस मिल संचालक को सूचना दी। संचालक मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू टीम को बुलाया।
रेस्क्यू टीम ने आकर अजगर को धान की बोरियों से सुरक्षित बाहर निकाला। अजगर की लंबाई 7 फीट थी, जिसे देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए। सिहावा क्षेत्र जंगल से घिरा हुआ है, जिसके कारण वन्य जीव कभी-कभी आबादी वाले क्षेत्रों में आ जाते हैं।
Tags
धमतरी

