CG Police Constable Recruitment : लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी, इतने तारीख तक कराएं पंजीयन

CG Police Constable Recruitment : छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए जिला पुलिस बल में आरक्षक (GD) पद के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में एक अहम अपडेट सामने आया है। पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा लिखित परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) पास हुआ है, वे अब लिखित परीक्षा के लिए पात्र माने गए हैं।

लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यापमं (व्यावसायिक परीक्षा मंडल) की वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि व्यापमं की वेबसाइट पर समय पर पंजीकरण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पुलिस विभाग ने की अपील

पुलिस मुख्यालय ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से शीघ्रता से पंजीकरण करने की अपील की है, ताकि वे लिखित परीक्षा सहित आगामी चरणों में समय पर सम्मिलित हो सकें।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने