भास्कर न्यूज | मगरलोड शनिवार सुबह महानदी का बाढ़ देखने कई लोग पहुंचे। इस दौरान मेघा में मातारानी पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे नाले में एक 8 साल की बच्ची गिर गई। वह तेज बहाव में चली गई। ग्रामीणों ने तुरंत थाने में सूचना लापता बच्ची तराना निषाद। + दी। जेसीबी बुलाकर नाली खोदकर बच्ची को खोजने की कोशिश हुई। बच्ची नहीं मिली। लापता बच्ची की पहचान मेघा निवासी तराना (8) के रूप में हुई। उदेराम की 2 बेटी व 2 बेटा हैं। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि घटना की सूचना देने पुलिस व प्रशासन को 3 परिवारों को सामुदायिक भवन में किया शिफ्ट मेघा के सरपंच-सचिव ने 25 सितंबर की शाम महानदी किनारे बाजार चबूतरा में देवार डेरा के 3 परिवारों के 15 लोगों को सामुदायिक भवन में शिफ्ट कराया। भोजन-पानी की व्यवस्था की गई। थाना प्रभारी मगरलोड प्रमोद अमलतास और स्टाफ 25 सितंबर दोपहर से महानदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। लोगों को नदी किनारे नहीं जाने की समझाइश दी जाती रही। देने लोगों ने प्रयास किया, पर नेटवर्क समस्या के कारण बात नहीं हो पा रही थी, जैसे-तैसे बात हुई, तो पुलिस भी घंटेभर की देरी के बाद पहुंची। घटना की खबर परं प्रशासन ने धमतरी से गोताखोरों की टीम मेघा भेजी। गोताखोर नाली के अंदर उतरे। तलाश की। देर शाम तक बच्ची का पता नहीं चला। सूचना मिलते ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी, राजस्व अमला मौके पर पहुंचा। तहसीलदार मगरलोड मनोज भारद्वाज और नायब तहसीलदार पटेल राजस्व अमले के साथ बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि बच्ची के बहने की घटना के बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। खोजबीन जारी है। घटना के बाद भी कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। मेघा में महानदी के पुराने, जर्जर पुल पर लोग बाढ़ के बीच चलते दिखे। सेल्फी लेते भी नजर आए। पुलिस के जवानों के मना करने के बाद भी लोग जबरदस्ती पुल पर चढ़ रहे हैं।।
बाढ़ का पानी देखने गई बच्ची नदी में बही, 24 घंटे से लापता, खोजबीन जारी
byThimmgarload.blogspot.com
-
0