धमतरी। चिट्टा तस्करी, मारपीट, जान से मारने की धमकी और हथियारों से भय पैदा करने जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आदतन बदमाश अभिनव तिवारी उर्फ लवली को जिला बदर कर दिया गया है। एसपी भावना पांडेय की अनुशंसा पर जिला दंडाधिकारी अबिनाश मिश्रा ने 23 नवंबर को उसके निष्कासन का आदेश जारी किया है। आरोपी को एक वर्ष के लिए धमतरी सहित सात जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने का आदेश दिया गया है। वर्तमान में जिला जेल धमतरी में निरुद्ध होने के कारण यह आदेश जेल से रिहाई के बाद प्रभावशील होगा। आदेश के अनुसार अभिनव तिवारी उर्फ लवली को धमतरी, रायपुर, दुर्ग, बालोद, कांकेर, कोंडागांव और गरियाबंद जिले की सीमाओं से एक वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। इस अवधि में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना प्रतिबंधित जिलों में प्रवेश नहीं कर सकेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ अतिरिक्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभिनव तिवारी उर्फ लवली के विरुद्ध मारपीट, धमकी, हथियार जेल से रिहाई के बाद एक साल तक प्रवेश पर प्रतिबंध मारपीट, जान से मारने की धमकी आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस के और मादक पदार्थों से जुड़े कुल सात प्रकरण दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2023 में कुरूद थाने में मारपीट व धमकी का मामला, वर्ष 2024 में सिटी कोतवाली के दो प्रकरण जिनमें एक आर्म्स एक्ट से संबंधित है, वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के दो मामले तथा वर्ष 2026 में चिट्टा तस्करी से जुड़े दो प्रकरण शामिल हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। धमतरी पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों, गुंडा
बदमाशों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर गुंडा सूची में शामिल करने, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और जिला बदर जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस के अनुसार, आमातालाब रोड गली नंबर 4 निवासी 35 वर्षीय अभिनव तिवारी उर्फ लवली वर्ष 2023 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ कुरूद, सिटी कोतवाली धमतरी और बिरेझर चौकी क्षेत्र में मारपीट, रास्ता रोककर हमला करने, जान से मारने की धमकी देने, और चिट्टा के अवैध कारोबार से जुड़े मामले दर्ज हैं। 15 सितंबर 2025 को उसे गुंडा सूची में शामिल किया गया था। इसके बावजूद आपराधिक गतिविधियों में अपेक्षित सुधार नहीं होने और शिकायतें सामने आने पर पुलिस ने जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित की।
📝 हमर भूमि - पाठक फीडबैक
आपको किस तरह की खबरें पसंद हैं? स्थानीय समाचार, रोजगार, शिक्षा, कृषि, राजनीति और सरकारी योजनाओं पर अपनी राय दें। वेबसाइट को बेहतर बनाने में मदद करें।
अपनी पसंद, 1 से 5 स्टार रेटिंग, जिला और सुझाव बताएं।