(मगरलोड न्यूज) :- मगरलोड क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक युवक ने युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल में इसका वीडियो बना लिया और किसी को बता ने पर वायरल करने की धमकी दिया। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।
- जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार पूरी घटना 3 अक्टूबर की बताई जा रही है। दोपहर 1 बजे पीड़ित युवती रेस्टोरेंट में लंच कर घर लौट रही थी। तभी गांव के ही रहने वाला आरोपी युवक गिरवर पटेल वहां पहुंचा और युवती को घर छोड़ने की बात कहते हुए बाइक में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी युवक पीड़िता को घर न ले जाकर जंगल की ओर बेलोरा डेम ले गया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
- मोबाइल में बनाया वीडियो, वायरल करने की दी धमकी
इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल में इसका वीडियो भी बना लिया। घटना के संबंध में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने एवं जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवती दो दिनों तक चुप रही इसके बाद किसी तरह परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनो ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 IPC, 506 IPC, 4- CHL, 67a-LCG, 67b-LCG के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


