शरीर के चिथड़े उड़े, पुरूर के आगे हुआ हादसा बाइक चालक को 5 किमी तक घसीटते ले गई बस


नेशनल हाईवे में बस व बाइक में हुई टक्कर के बाद नीचे फंसे युवक बस 5 किमी तक घसीटते ले गई। सड़क पर लंबी दूरी तक घसीटे जाने से युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मनीष ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 27 के 2469 बुधवार की सुबह रायपुर से सवारी भरकर सुकमा-कोंटा जाने के लिए निकली थी। बस धमतरी व पुरूर को पारकर नेशनल हाईवे से होते हुए चारामा की तरफ बढ़ रही थी। इसी दौरान पुरूर के आगे चारामा मार्ग पर स्थित न्यारा पेट्रोल पंप के पास बाइक क्रमांक सीजी 19 बीके 3431 से चारामा पुलिस ने पकड़ी बस बताया जा रहा है कि भीषण सड़क हादसे के बाद भाग रही बस चारामा के पास पकड़ी गई है। वहीं एनएच 30 में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। युवक के 5 किमी तक घसीटे जाने को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है। पुलिस की जांच कार्रवाई के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। MANIS बस की टक्कर हो गई। 

टक्कर के CAL SLEEPER COACH बाद युवक की बाइक सड़क में दूसरी तरफ गिर गई। वहीं बाइक चालक युवक बस के नीचे फंस गया। भीषण दुर्घटना होने के बाद चालक द्वारा बस को रोकने के बजाए उसे हाई स्पीड से दौड़ते हुए आगे निकल गया। इस बीच बस के नीचे फंसा युवक सड़क पर घसीटता रहा। बस के नीचे फंसे युवक 5 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटते रहे। जगतरा टोल प्लाजा पहुंचने तक युवक के शरीर के चिथड़े उड़ चुके थे। घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। चालक बस को भगाते हुए आगे निकल गया। सूचना पर पुरूर पुलिस टोल प्लाजा के पास पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। युवक की पहचान चारामा निवासी जीवन सिन्हा के रूप में की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने