सजा माता का दरबार , ग्राम भेंडरी में हिंगलाज माता का दरबार सजा

 सजा माता का दरबार


भेण्डरी बाजार चौक में बनाया गया हिंगलाज देवी झांकी का निर्माण समिति द्वारा लगभग 1 किमी मे किया गया है । जिसमें गुफा व विभिन्न जगहों को अन्य दर्शनीय स्थलों जैसे भूतेश्वरनाथ महादेव, मैहर की शारदा माता, शिव गुफा, जगन्नाथ मंदिर आदि के स्वरूप मे निर्माण किया गया है। गुफा के अंदर आकर्षक लाइटिंग और थीम साउंड लगाया गया है बीच मे पहाड़ों पर झरने का दृश्य बनाया गया है । समिति के अध्यक्ष प्रहलाद ध्रुव, निर्देशक गैदलाल साहू, संरक्षक प्रीत राम देवांगन सरपंच सहित समिति एवं ग्रामवाशी सभी लोग सहयोग में जुट हुए है।


मेले सा माहौल



पहले दिन से ही यहाँ भक्तों की भारी भीड़ माता के दर्शन के लिए पहुंच रही है। झांकी स्थल मे आकाश झूला, ड्रैगन झूला, ब्रेक डाँस झूला बच्चों को आकर्षित कर रही है । आसपास एवं रोड पर कई दुकाने सज चुकी है। जिससे माहौल मेले सा हो गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने