The Magarlod News -: सलोनी के जंगल में आबकारी विभाग ने छापेमार कार्यवाही में 210 बल्क लीटर महुआ शराब व 6200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त । बता दे की कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी व पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ़ आज सलोनी के जंगल में नाला के पास आबकारी अमले द्वारा छापामार कार्यवाही की गई । इस दौरान 210 बल्क लीटर महुआ शराब व 6200 किलोग्राम महुआ । शराब बनाने को तैयार महुआ लाहन जप्त किया गया साथ ही अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 34/2 एवम 59 गैर जमानतीय प्रकरण के तहत दर्ज कर मैके से फरार अपराधियों के खिलाफ अपराध दर्ज आरोपियों की तलाश जारी ।
Tags
धमतरी
