The Magarlod News:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने बुधवार को भिलाई-3 में पटाखा कारोबारी सुरेश धिंगानी के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उनको लगा था पहले चरण का एक्जिट पोल कुछ दिनों बाद पता चलेगा, लेकिन साहेब ने आज सुबह ही बता दिया.छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच हालिया ईडी की छापेमारी से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज है.जानकारी के अनुसार, ईडी के अफसर भिलाई के पदुमनगर स्थित धिंगानी फायर वर्क्स के संचालक सुरेश धिंगानी के घर 4 गाड़ियों में पहुंचे और पड़ताल की. इस छापेमारी को लेकर सीएम बघेल ने एक्स पर लिखा, “मुझे लगा था कि पहले चरण का एक्जिट पोल कुछ दिनों बाद पता चलेगा. लेकिन साहेब ने आज सुबह ही बता दिया, सुबह-सुबह ईडी को मेरे नामांकन के दौरान मेरे साथ उपस्थित एवं मेरी निर्वाचन प्रक्रिया में आधिकारिक व्यय लेखक की भूमिका निभा रहे श्री सुरेश धिंगानी जी के यहां ईडी को भेज दिया है.उन्होंने आगे कहा कि पाटन विधानसभा की जनता को डराने की इस कोशिश में वैसी ही विफलता मिलेगी जैसी कल 20 सीटों पर मतदान में भाजपा को मिली है.उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ियों को कमजोर और कायर मत समझो साहेब, अपना चावल खाते हैं, वो भी पूरे स्वाभिमान से. बात हे अभिमान के छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के.”
सीएम के करीबी के घर ईडी की रेड
ईडी के अफसर भिलाई के पदुमनगर स्थित धिंगानी फायर वर्क्स के संचालक सुरेश धिंगानी के घर 4 गाड़ियों में पहुंचे. कुछ देर की पड़ताल और पूछताछ के बाद अफसर एक गाड़ी में कारोबारी के बेटे विवेक धिंगानी को लेकर रवाना हो गए. जानकारी के अनुसार वे सभी यहां से वसुंधरा नगर स्थित गोदाम की ओर निकल गए.सूत्रों के अनुसार, भिलाई 3 में पुलिस पेट्रोल पंप के सामने स्थित दुकान और पदुम नगर स्थित घर पर भी ईडी ने पड़ताल की. इस परिवार का राजधानी के पंडरी रोड पर भी पटाखे की दुकान है. कुछ परिजन रायपुर मे भी निवासरत हैं. धिंगानी के ठिकानों पर ईडी ने बीते महीने भर में दूसरी बार दबिश दी है.
यह लेख हमने यहा से प्राप्त हुआ chhattisgarhtak.in
Tags
rajniti
