गरियाबंद ब्रेकिंग: कोलोराडो में पोलिंग पार्टी पर हमला, एक युवा शहीद, एक्सक्लूसिव वीडियो
The Magarlod News:- गरियाबंद से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मतदान होने के बाद वापिस लौट रही पोलिंग पार्टी पर नक्सल हमला हुआ है। इस घटना में एक ITBP का एक जवान शहीद हो गया है। पूरा मामला गरियाबंद जिला के मैनपुर क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार गरियाबंद के बड़े गोबरा के पास ये IED ब्लास्ट हुआ है। आपको बता दें कि गरियाबंद जिले के बिन्द्रनवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान हुआ था। मतदान के बाद पोलिंग पार्टी वापस लौट रही थी। इसी दौरान IED ब्लास्ट हो गया। इस घटना में ITBP के एक जवान शहीद हुआ है। शहीद जवान का नाम जोगेन्द्र सिंह है। वह हेड कांस्टेबल के पद पर ।
घटना के बाद जिले के आला अधिकारी मौके पर रवाना हुए। वहीं पोलिंग पार्टी को अलग रास्तों से वापस भेजा गया है।
क्या मिलता है नक्सलियों को ऐसा कर के । हमारे देश के वीर जवानों को आम नागरिकों को मारने से उनको क्या हासिल होता है वो बुस्दिल है । जो ऐसा काम करते है इनकी विचारधारो से लोगो को खतरा है । जब इनको इनका भगवान ने बनाया होगा तो उन्होंने ये सोचा होगा की ये मानवता के लिए कुछ अच्छा कार्य करेंगे लेकिन ये तो मनुष्य hoke मनुष्य को ही मारने में लगा हुआ है ।
इंसान को इंसान के प्रति इंसानियत दिखानी चाहिए न की हैवानियत । ये लोग तो उन रक्षसो से भी बड़े राक्षस है ।
Tags
छत्तीसगढ़


