किसानों की फसल को नुकसान
खैरागढ़ जिले में भी आज मौसम ने अचानक करवट ली है. सुबह से ही हो रही अचानक बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है. किसान अपने फसल को नहीं बचा पाए. किसान बताते हैं कि कटा हुआ धान खेतों में रखा है, जिसका नुकसान होना तो तय है और कटे हुए धान में अंकुर उग जाएंगे, वहीं गेहूं की बोई हुई नई फसल का सड़ना लगभग तय है. वहीं अब किसानों ने शासन प्रशासन की ओर मदद भरी निगाहों से देखना शुरू कर दिया है.