The Magarlod News :- धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया है। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दो लोग घायल हुए है। घटना केरेगांव थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार धमतरी-नगरी हाइवे मार्ग में केरेगांव थाना के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला व चालक को मामूली चोंट आई है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को इलाज हेतु केरेगांव अस्पताल भिजवाया। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि तीनों हास्पिटल आए थे, वहां से दवाई लेकर वापिस घर जा रहे थे।
इस बीच बाईक स्लिप हो गई और तीनों गिर गए। इस दौरान महिला ट्रेलर की चपेट में आ गई। मृत महिला का नाम हेमलता धुरव ग्राम सलोनी की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

