दर्दनाक सड़क हादसा : निर्वाचन कार्य से लौट रहे तीन शिक्षको की मौत , जानिए पूरा मामला। ..


The Magarlod News :- छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण में 20 सीटों में 7 नवम्बर को मतदान सम्पन्न हुआ। 

पहले चरण में मतदान में कुल 20 सीटों पर 76.26 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। निर्वाचन कार्य समाप्त होने के बाद मतदान पेटी जिला मुख्यालयों में जमा किया गया। इस बीच मतपेटी जमा कर वापिस घर लौट रहे तीन शिक्षकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे- 30 बहिगांव के पास की ये घटना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक और कार में भीषण टक्कर हुई जिससे दोनों शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक शिक्षक की इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

  • जुड़िए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से मगरलोड क्षेत्र की सभी खबरों के लिए ।



हादसे में शिव नेताम शिक्षक बेड़मा, संतराम नेताम शिक्षक (अंचलापारा धनोरा) और हरेंद्र उईके शिक्षक की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक शिव नेताम घंटों गाड़ी में ही फंसा रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में घायल हरेंद्र उईके को केशकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने