मगरलोड। जमीन विवाद मामले में ग्राम रांकाडीह में बाप बेटे पर टंगिया से प्राण जातक हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 नवंबर की रात करीबन 7:45 बजे प्रार्थी रामराज साहू के घर के सामने आरोपी धनसाय साहू पुरानी जमीन संबंधी बात को लेकर गाली गलौच कर रहा था। प्रार्थी का लडका उकेश साहू ने गाली गलौच से मना किया जिस पर आरोपी धनसाय साहू ने झगड़ा विवाद कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने घर से टंगिया लाकर हत्या करने की नियत से उकेश साहू के बायें कान के पास मारा जिससे उकेश साहू को गंभीर चोट आई। जिसे देखकर प्रार्थी रामराज साहू छुड़ाने दौड़ा तो उसे भी आरोपी धनसाय ने जान से मारने की नियत से उसी टंगिया से रामराज साहू के गला के नीचे सीना पर मारा। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों का दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी ने कार्यवाही करते हुए प्रार्थी एवं मूर्तजरर का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया। प्रकरण में आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त टंगिया खून लगा हुआ एवं घटना में प्रयुक्त के सामान को विधिवत् जप्त किया गया हैं। आरोपी धनसाय साहू पिता प्यारे लाल साहू उम्र 35 साकिन ग्राम राकाडीह थाना मगरलोड को धारा 307 के तहत विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
