राजिम ब्रेकिंग: राह चलती महिला के गले से चेन स्नेचिंग, CCTV में कैद हुआ घटना, देखिए वीडियो

(The Magarlod News) :- राजिम से बड़ी खबर सामने
आ रही है। यहां राह चलती एक महिला चेन स्नेचिंग की शिकार हो गई। बाइक सवार दो युवकों ने लूट की वारदात को दिया है। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का महौल है। राजिम थाना क्षेत्र की पूरी घटना है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 5.40 के आसपास राजिम में मां महामाया मंदिर के एक चेन स्नेचिंग घटना की मामले सामने आया है। यह घटना इतनी तेजी से हुआ कि पीड़ित महिला दहशत में आ गई है। महिला घर में खाना बनाने का काम करती है।

रोज की शनिवार को भी काम निपटाकर वापिस अपने घर की ओर आ रही थी। इसी दौरान स्कूटर सवार दो युवक गुजरे उसमें से एक युवक अपने मुंह पर नकाब बांधकर उक्त महिला पर झपट्टा मारते हुए गले से माला को छीन लिया। वारदात के बाद आरोपित मौके से भागने में कामयाब हो गए।


बताया जा रहा है लूटपाट में माला का एक टुकड़ा चोर के हाथ में आया तो दूसरा टुकड़ा महिला के हाथ में, अचानक हुए इस घटना से उक्त महिला सदमे में है। बता दें कि महिला ने जो माला पहनी हुई थी वह आर्टिफिशियल (बनावटी) थी। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक घटना की थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हुई।
थाना प्रभारी भोला सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में शिकायत आई है। महिला ने गले में जो चैन पहना हुआ था, वह नकली है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने