रायपुर। राजेंद्र नगर थाना स्थित श्री अनंत साईं अस्पताल से मरीज ने तीसरे फ्लोर से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक मरीज के अस्पताल से कूदने का वीडियो सामने आया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्री अनंत साईं अस्पताल में बहादुर बारिया (43) निवासी मडिया दीपा थाना पैटमल जिला बरगढ़ ओडिशा इलाज करवाने के लिए 16 नवंबर को अस्पताल में भर्ती हुआ था। आर्थो डिपार्टमेंट में उसका इलाज चल रहा था। 23 नवंबर को तकलीफ होने पर बहादुर का चेकअप किया गया। जांच रिपोर्ट के बाद उसके चेस्ट में समस्या बताई गई।
जिसकी वजह से वह काफी परेशान हो गया। उसे इलाज का खर्च सताने लगा। जिसके बाद उसने हास्पिटल उसी दिन दोपहर को उसने तीसरे फ्लोर की खिड़की से कूद गया। तत्काल उसे अस्ताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना का दर्दनाक वीडियो सामने आया है।
Tags
RAJDHANI