(The Magarlod News) :- कबीरधाम (कवर्धा) जिले मेंएक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कड़मा में एक बेटे ने मां के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। फिर गांव वालों को धोखे में रख शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। वारदात के दो दिन बाद शक होने पर पुलिस टीम श्मशान पहुंची। कब्र खुदवा कर लाश बाहर निकाली गई फिर पोस्टमार्टम के भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार कड़मा के रहने वाले राम प्रसाद आए दिन शराब पीकर अपने पत्नी के साथ मारपीट करता था। 26 नवंबर की रात करीब 10 बजे भी नशे में उसने पत्नी को डंडे से पीट रहा था। तभी उसका बेटा जागेश्वर मरकाम वहां पहुंचा और आंगन में रखे लोहे की रॉड से पिता रामप्रसाद पर वार कर दिया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।