(The Magarlod News) :- गरियाबंद जिले के छुरा वन परिक्षेत्र मे तेंदुए ने 3 साल के बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया है। तेंदुए के हमले से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा । घटना छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रक्सी के नवाडीह ग्राम की है । तेंदुआ के इस तरह हमला करने से क्षेत्र मे डर का माहौल बन गया है।मिली जानकारी के अनुसार 4 साल की बच्ची अनीता अपने माता पिता के साथ खेत गई थी । खेत मे धान कटाई का काम चल रहा था। तभी तेंदुए ने अनीता पर हमला कर दिया। हमले से अनीता के गले पर गंभीर चोट आई है । बच्ची को तुरंत इलाज के लिए छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया । प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को रायपुर रिफ़र कर दिया गया है ।आपको बता दे कि अभी खेतों मे धान कटाई का कार्य चल रहा है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं वन विभाग ने इलाके में हाई अलर्ट घोषित किया है। ग्रामीणों को भी समझाइस दी गई है कि अभी कुछ दिन उस इलाके मे ना जाए तेंदुआ फिर से हमला कर सकता है।
गरियाबंद ब्रेकिंग : 4 साल की बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर, लोगों में दहशत का माहौल
byछत्तीसगढ़ टुडे टीम
-
0