अभनपुर ब्रेकिंग : संदिग्ध परिस्थिति में मिली प्रेमी जोड़े की लाश, राजिम थाने में दर्ज है गुमशुदगी की रिपोर्ट

(The Magarlod News):- अभनपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां खेत में प्रेमी जोड़ी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को अभनपुर के धनश्री विहार के पास एक खेत में युवक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।

मृतका का नाम कुंती यादव और मृतक का नाम सागर वर्मा बताया जा रहा है। दोनों राजिम थाना क्षेत्र के तरीघाट गांव के रहने वाले हैं। राजिम थाने में 17 मई 2023 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने