मगरलोड क्षेत्र के समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकाने 14 दिनों के लिए बंद राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी विभाग) ने 14 दिनों के लिए शराब दुकान बंद रखने के आदेश जारी किया है। बता दें कि गरियाबंद जिला के राजिम में 24 फरवरी से 08 मार्च तक राजिम कुंभ कल्प मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसके मद्देनजर राजिम मेला क्षेत्र के आसपास स्थित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान बंद रहेगी।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार गरियाबंद जिला के राजिम, रायपुर जिला के गोबरा नवापारा तथा धमतरी जिला के मगरलोड क्षेत्र के समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकाने बंद रखे जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने