4 मार्च को पं. प्रदीप मिश्रा पहुंचेंगे राजिम : संत समागम समारोह में होंगे शामिल, जानिए कार्यक्रम की रूपरेखा

(The Magarlod News):अंतर्राष्ट्रीय शिवमहापुराण कचावाचक पं. प्रदीप मिश्रा 4 मार्च को राजिम कुंभ कल्प मेला में संत समागम समारोह में पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम अनुसार महाराज जी दोपहर 2 बजे भोपाल से मुंगेली ( छत्तीसगढ़ ) के लिए प्रस्थान करेंगे और वहाँ स्थानीय कार्यक्रम मे शामिल होंगे ।

4.15 को मुंगेली से प्रस्थान कर शाम 5 बजे राजिम पहुंचेंगे। शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक संत समागम कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि राजिम कुंभ कल्प मेला का आयोजन 24 फरवरी से 8 मार्च तक हो रहा है । 

इस दौरान 3 मार्च से 8 मार्च तक विराट संत समागम का आयोजन होगा। 3 मार्च को जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एवं जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज संत समागम के उद्घाटन अवसर पर शामिल होंगे।इस दौरान महामंडलेश्वरों, महंत सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा मौजूद रहेंगे। सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार 4 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के अलावा अन्य मंत्रीगण संत समागम कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने