जिले मे लगातार कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश व जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा के मार्गदर्शन मे धमतरी जिला के क्षेत्र पर कार्यवाही किया जा रहा है ग्राम मडेली मगरलोड में कार्यवाही करते हुए 45 लीटर महुआ शराब जप्त एवं लगभग 3000 किलो महुआ लाहन जप्त कर नष्ट कर किया गया। अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1) च के तहत कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक लालजी दीवान, प्रदुमन नेताम, निशांत साधु, अजय मारकण्डे आबकारी आरक्षक राजेश यादव, चालक बलबिंदर सिंग नगर सैनिक रामकिशोर चंद्राकर, यामनि यादव, हीरा टाण्डे, राहुल साहू का योगदान रहा।
Tags
Magarlod