मगरलोड न्यूज । ग्राम राजपुर में जारी यशवंत राव मेघावाले शासकीय कॉलेज मगरलोड के रासेयो शिविर का समापन 26 नवंबर को हुआ। मुख्य अतिथि ज्योति दिवाकर ठाकुर ने कहा कि एनएसएस शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों को अपनी अंदर छिपी प्रतिभा को उभारने का मौका मिलता है।
प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरूलकर ने कहा कि शिविर में समूह में रहकर दायित्व निर्वहन करना होता है। समूह में रहकर नेतृत्व करने की क्षमता होनी चाहिए। जो आगे बढ़कर अनेक समाज व अन्य नैतिक गुणों के विकास होगा। अनुशासन के नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। जो समय का ध्यान रखते हैं, वही सफल होते हैं। विजय यदु ने कहा कि एनएसएस शिविर के माध्यम से बहुत कुछ सीखने की मौका मिलता है, जिसे अपने दिनचर्या में उतरना चाहिए। मुरली सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से हमें जन समुदाय की सेवा करना होता है।शिविर में 70 स्वयंसेवकों ने गांव में स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम पौधे रोपे, नशा मुक्ति अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। अध्यक्षता प्रीतबाई कंवर सरपंच, डॉ. प्रभा वेरूलकर प्राचार्य ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. हरि विनायक सिन्हा जनपद वन सभापति, विजय यदु, अशोक साहू, पवन निषाद, मुरली सिन्हा, फूलजी सिन्हा, बिरझू कंवर, पुरुषोतम सिन्हा, गिरवर यदु थे। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता नेताम, केशरी निषाद, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमा चंद्राकर, डॉ. सुशीला साहू, दीपक कश्यप, खूबचंद साहू, दुर्गेश, हुम्मन, भीषम, डूमेश्वर, पंकज, मुकेश, झरना, लता, अंजू सिन्हा आदि उपस्थित थे।