धमतरी। कलेक्ट्रेट परिसर के बाजू निर्वाचन के स्ट्रांग रूम में तैनात गार्ड ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही कलेक्टर नम्रता गांधी सहित पुलिस के अधिकारी पहुंच गए। मृतक का नाम सालिक राम पात्रे जिला पुलिस बल का आरक्षक बताया जा रहा है। घटना मंगलवार 28 जनवरी की दोपहर लगभग 3:15 बजे की है। आगे की जांच शुरू कर दी गई है। आत्महत्या की खबर से पुलिस विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।इस संबंध में डीएसपी मीना साहू ने बताया कि लाइन में पदस्थ आरक्षक सालिक राम ने एक-47 से आत्महत्या कर ली है। कारण स्पष्ट नहीं है। FSL की टीम जांच शुरू कर दी है। आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है। इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है।
Tags
धमतरी