छोटी-छोटी जीत में खुशी ढूंढने का तरीका
आज 'परीक्षा पे चर्चा 2025' के दौरान, छत्तीसगढ़ की बिटिया युक्तामुखी साहू के प्रश्न पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने छोटी-छोटी जीतों में खुशी ढूंढने का अद्भुत तरीका साझा करते हुए उनका मार्गदर्शन कर उनका मनोबल भी बढ़ाया।
परीक्षा पे चर्चा सोमवार को सुबह 11
बजे सीधा प्रसारण डीडी नेशनल चैनल पर किया गया। उसके पश्चात छत्तीसगढ़ से अकेली चयनित हुई युक्ता मुखी साहू को साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी सम्मानित करेंगे युक्तमुखी ग्राम लुगे जिला धमतरी की निवासी है और गुलाब चंद साहू जी की सुपुत्री है वर्तमान में युक्तमुखी मायाराम सुरजन स्कूल में ग्यारहवीं की छात्रा है और शीतला पारा रामनगर रायपुर में रहती है