मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 अप्रैल को धमतरी जिले के दौरे पर

Input: Praveen kumar| धमतरी/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 अप्रैल, गुरुवार को धमतरी जिले के मधुबन धाम के दौरे पर रहेंगे। प्रोटोकॉल से मिली जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री साय मधुबन धाम पहुंचेंगे जहां पर नवनिर्वाचित पंचायत (आदिवासी) जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह एवं कंवर पैकरा महासभा में शिरकत करेंगे, तत्पश्चात दोपहर 3.05 बजे महासमुंद के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे तथा 3.45 बजे महासमुंद के खल्लारी पहुंचेंगे। जहां वे आदिवासी कंवर पैकरा समाज के महासभा में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात वे शाम 4ः50 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने