रामनवमी की रात सनसनीखेज वारदात: बेटे की हत्या कर खुद झूल गया पिता, गांव में पसरा मातम

  Input: praveen kumar |धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान और गमगीन कर दिया है। रामनवमी की रात जब पूरा गांव जश्न में डूबा हुआ था, उसी वक्त बोड़रा गांव में एक पिता ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसकी कल्पना तक किसी ने नहीं की थी।

इस कलयुगी पिता ने पहले अपने 6 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद केबल वायर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरी मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया। हर कोई यही सवाल कर रहा है—आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक पिता अपने लाडले की जान लेकर खुद भी मौत को गले लगा बैठा?

खुशमिजाज पिता कब बना खौफनाक कातिल?

गांव का रहने वाला गोपेश्वर साहू (उम्र करीब 35 साल) अपने बेटे हेयांश साहू और पत्नी भूपेश्वरी साहू के साथ बोड़रा में रहता था। गोपेश्वर गांव में चॉइस सेंटर और दूध डेयरी चलाकर परिवार पालता था। लोगों के अनुसार, वह स्वभाव से शांत, मिलनसार और मेहनती था। लेकिन धीरे-धीरे उसका जीवन उलझनों और अवसाद की गर्त में डूबता चला गया।

गांव में चर्चा है कि उसकी पत्नी एक राइस मिल मालिक के यहां खाना बनाने का काम करती थी और उस मालिक ने उसे एक स्कूटी भी दी थी। इस बात को लेकर गोपेश्वर के मन में शक और गुस्सा गहराता गया। आपसी तनाव इतना बढ़ गया कि बात-बात पर झगड़े होने लगे। गोपेश्वर का कहना था कि उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी टस से मस नहीं हुई।

शराब और डिप्रेशन की लत, टूटा परिवार
पारिवारिक कलह ने गोपेश्वर को अंदर से खोखला कर दिया। उसने शराब को अपना साथी बना लिया और धीरे-धीरे उसका काम-धंधा भी ठप हो गया। आर्थिक तंगी ने उसकी कमर तोड़ दी। इस दौरान उसकी मां और बड़ा भाई भी दुनिया छोड़ गए। पिता भी साथ नहीं रहते थे। चारों तरफ से टूट चुका गोपेश्वर सिर्फ अपने बेटे हेयांश में सुकून खोजता था।

रामनवमी की रात बन गई काल, मासूम का कत्ल और आत्महत्या
घटना की रात गांव के ज़्यादातर लोग एक शादी समारोह में व्यस्त थे। तभी खबर आई कि गोपेश्वर ने अपने बेटे को मार दिया और खुद भी फांसी लगा ली। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जो देखा, उससे हर आंख नम हो गई।

गोपेश्वर ने अपने बेटे हेयांश के सीने और सिर पर फावड़े से वार कर उसकी जान ली और फिर खुद केबल वायर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव वालों का कहना है कि वह अपने बेटे से बेहद प्यार करता था। शायद वह उसे उस भविष्य से बचाना चाहता था, जिसे वह खुद अंधकारमय देख रहा था।

चरित्र शंका बनी मौत की बड़ी वजह? पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में चरित्र शंका और पारिवारिक विवाद मुख्य वजह के रूप में सामने आ रहे हैं। बताया गया कि कुछ दिन पहले ही गांव के बुजुर्गों और गोपेश्वर के पिता ने पत्नी और उस युवक को समझाया था, लेकिन बात नहीं बनी।

घटना के बाद मृतक के चचेरे भाइयों ने मौके पर पहुंचकर पत्नी को जमकर फटकारा भी। वहीं, मृतक की पत्नी को मानसिक स्थिति खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और अर्जुनी पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

गांव में पसरा मातम, कई सवाल पीछे छोड़ गया गोपेश्वर
गोपेश्वर और उसके मासूम बेटे की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। हर कोई सदमे में है

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने