इनपुट: प्रवीण कुमार" मगरलोड । नवागाँव (खिसोरा) मे रात्रि कालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वधान में का सफल आयोजन हुआ। जिसमें लगभग 65 टीमों ने हिस्सा लिया ।सेमीफाइनल मैच हसदा और नवागांव एवं पोंड और सिवनी के बीच खेला गया।एवं फाइनल मैच पोंड व हसदा बीच खेला गया। हसदा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया जिसमें पोंड के टीम ने पहले बल्लेबाजी करने ऊपरी और निर्धारित छ:ओवर मे 48 रन पांच विकेट के नुकसान पर बनाएं। जिसका पीछे करने ऊतरी हसदा की टीम ने पांच ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया ।और फाइनल मैच में जीत दर्ज कर लिया। फाइनल विजेता हसदा के टीम को ₹10001रूपये विनीत बाफना जनपद सदस्य एवं विदया टुकेश्वर कंवर सरपंच द्वारा प्रदान किया गया ।एवं शील्ड भेपेंद्र कंवरNSUI द्वारा । द्वितीय विजेता पोंड के टीम को 5001 रुपए नारद साहू उपसरपंच एवं राजेश साहू ग्रामीण अध्यक्ष नवागांव शील्ड प्रदान किया गया ।तृतीय विजेता सिवनी (छुरा) के टीम को ₹3001रूपये व शील्ड आयोजक समिति द्वारा प्रदान गया।चतुर्थ विजेता नवागांव के टीम को 1501रूपये देवनारायण साहू वेदांता द्वारा प्रदान किया गया। मैन द मैच व मैन आफ द सीरीज रिंकू(हसदा) गजेन्द्र कंवर pwd(इंजीनियर)2001रूपये व कमलेश ध्रुव (ग्रामीण सचिव)500रूपये एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।बेस्ट बालर रोमी (पोंड)बेस्ट बल्लेबाज गोपू (पोंड)को प्रदान किया गया ।इस कार्यक्रम में विनीत बापना जनपद सदस्य ,विदया टुकेश्वर कंवर सरपंच, नारद साहू उपसरपंच, राजेश साहू ग्रामीण अध्यक्ष, बिसे लाल साहू ,जालम साहू ,रामलाल कंवर शिक्षक, देवनारायण चेलक शिक्षक, रमेश साहू शिक्षक, भुवन कंवर रूपेंद्र कंवर, राजू साहू, सोमू कंवर, ईश्वर कंवर, पवन ध्रुव,शिवा, ताराचंद, खोमू साहू,सूयकांत विद्यासागर साहू नवीन साहू वेदप्रकाश खिलेन्द्र एवं समस्त आयोजन समिति स्टार क्रिकेट क्लब व समस्त ग्रामवासी नवागांव उपस्थित थे।
Tags
मगरलोड