मगरलोड, 7 जून 2025 – मगरलोड ब्लॉक के ग्राम परसवानी में एक दर्दनाक हादसे में सात साल की बच्ची की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम परसवानी निवासी रूपेश निषाद की बेटी, खीलेश निषाद (उम्र 7 वर्ष), को 6 जून को बिच्छू ने डस लिया था।
नीलेश कक्षा दूसरी की छात्रा थी और 6 जून को अपने दोस्तों के साथ जामुन तोड़ने के लिए गांव के पास गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बिच्छू ने उसे डस लिया। बच्ची के रोने और चीखने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल मगरलोड ले जाया गया।
हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बच्ची को बेहतर उपचार हेतु मसीहा अस्पताल रिफर किया। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसी रात, 6 जून को नीलेश ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की और 7 जून को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।