मगरलोड में दिखा हाथी 12 गांव में अलर्ट जारी

धमतरी वनमंडल के मगरलोड परिसर में हाथी विचरण कर रहा है। शनिवार को सुबह 10.30 बजे यह हाथी कक्ष क्रमांक 49 आरएफ में मौजूद था। देर शाम को कक्ष क्रमांक 50 में तेंदूभाठा एरिया में नजर आया। हाथी से फिलहाल किसी मकान, व्यक्ति या फसल को नुकसान नहीं पहुंचा है।
वन विभाग ने बनियातोरा, बूढ़ाराव, मड़ेली, बकोरी, चारभाठा, सोनपैरी, मगरलोड, राजाडेरा, रेंगाडीह, हथबंध, जलकुंभी और तेंदूभाठा में अलर्ट किए है। उत्तर सिंगपुर परिक्षेत्र के मगरलोड परिक्षेत्र सहायक की निगरानी में गश्त जारी है। दल की अगुवाई प्रेमलाल लहरे और मुकुंद राव वाहनें कर रहे हैं। दल में हरीश कुमार दुबे, प्रभुराम कंवर, छाया ध्रुव और चुरामन पटेल शामिल हैं। सुरक्षा श्रमिकों में पुरुषोत्तम, धर्मेंद्र, कमलेश, मन्नू राम और भगवानी तैनात हैं। गश्त बाइक और पैदल की जा रही है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोई भी जंगल की ओर न जाए। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने