प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शिविर कल

न्यूज | कुरूद

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत कुरुद संभाग में अब तक 40 रुफटॉप सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं। योजना में शहरी और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 3 किलोवाट तक के सोलर प्लांट लगाने पर केंद्र सरकार से 30 हजार से 78 हजार तक की सब्सिडी मिल रही है। राज्य सरकार की ओर से 15 हजार से 30 हजार तक की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। कुल मिलाकर उपभोक्ताओं को 1 लाख 8 हजार रुपए तक की सब्सिडी का लाभमिल रहा है। योजना की जानकारी देने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। 30 जुलाई को मगरलोड के ऑफिसर क्वार्टर, लुगे रोड और भखारा के बाजार चौक में शिविर लगेंगे। 31 जुलाई को शिक्षक कॉलोनी कुरुद में शिविर होगा। सभी शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने