छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने इस साल पौधरोपण महोत्सव के तहत 15 अगस्त तक प्रदेशभर में 50 हजार छायादार और फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। 18 जुलाई को कुरूद संभागीय कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यपालन अभियंता जीके बंजारे और सहायक अभियंता एलएल ध्रुव ने किया। परिसर में अमरूद, सीताफल, नींबू, कटहल, नीम, गुलमोहर जैसे फलदार और छायादार पेड़ लगाए गए।
संभागीय प्रमुख जीके बंजारे ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी को जागरूक होकर अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। पॉवर कंपनी के उच्च कार्यालय द्वारा वन विभाग के सहयोग से प्रदेश के विद्युत कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों को पौधे वितरित किए जा रहे हैं। कुरूद संभाग के अधीन 10 वितरण केंद्रों, 3 उपसंभागों और सब स्टेशनों में भी पौधरोपण किया जा रहा है। इस मौके पर अनुभाग अधिकारी टीकाराम निषाद, कामदेव देवांगन, लोकेश्वर साहू, शेषराज वर्मा, दिलीप सोरी, पीयूष सिन्हा, प्रिया साहू, चम्पेश्वर, तुलेन्द्र, आफताब, भूपेंद्र, पिंकी, गायत्री, चन्द्राणी, रंजीत सहित कई कर्मचारियों ने पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाई।
Tags
कुरुद