धमतरी: रक्षा बंधन से पहले किसानों को बड़ी सौगात: पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

धमतरी / रक्षा बंधन से पहले जिले के हजारों किसानों को केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक राहत मिली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत जिले के 99,677 पात्र कृषकों को 20वीं किस्त के रूप में कुल ₹22.02 करोड़ की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से शनिवार को अंतरण की गई।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से देशभर के किसानों को ₹20,500 करोड़ की राशि ट्रांसफर कर राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उनका भाषण धमतरी जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र सहित सभी विकासखण्डों में सीधा प्रसारित किया गया।

उप संचालक कृषि मोनेश साहू ने बताया कि यह राशि किसानों के लिए खरीफ सीजन में बीज, उर्वरक, कीटनाशक आदि कृषि आदान सामग्रियों की खरीदी में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि किसानों में इस सहायता से उत्साह और संतोष का वातावरण है।
जिले भर में आयोजित हुए कार्यक्रम

धमतरी में कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनपद पंचायत धमतरी की कृषि स्थायी समिति के सदस्य अग्रवाल साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कलेक्टर अभिनाश मिश्रा, कृषि वैज्ञानिक, कृषकगण एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी इस अवसर पर शामिल हुए।

विकासखण्ड स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गयाः

कुरूद में जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू व नगर पंचायत की ज्योति भानु चंद्राकर विशेष अतिथि रहीं।

मगरलोड में जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति के सभापति टीकाराम कंवर उपस्थित रहे।

नगरी में कृषि उपज मंडी परिसर में जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जहां सैकड़ों की संख्या में कृषक, सरपंच, जनप्रतिनिधि और कृषि विभाग का मैदानी अमला उपस्थित रहा और किसानों को योजना की जानकारी दी गई।


एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने