कुरूद के ग्राम राखी की नवविवाहिता नर्स की शादी के 3 महीने बाद संदिग्ध मौत, रात में खुद ही लगाई थी इंजेक्शन

Death: आखिर नवविवाहिता नर्स की शादी के 3 महीने बाद ही कैसे हो गई मौत, आधी रात को खुद ने ही कौन सा इंजेक्शन लगाया



धमतरी: Rakhi Nurse Death: कुरूद थाना क्षेत्र के राखी गांव में एक नवविवाहिता नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की पहचान कुसुमलता साहू (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रायपुर के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थीं। घटना सोमवार तड़के हुई और अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत की वजह स्वेच्छा से लगाया गया इंजेक्शन था या कोई अन्य कारण।


3 महीने पहले हुई थी शादी


Rakhi Village Woman Death: कुसुमलता की शादी 8 मई 2025 को दीपेश साहू (निवासी राखी, कुरूद) से हुई थी, जो जल जीवन मिशन में कार्यरत हैं। कुसुम रायपुर में नौकरी करती थीं और हर 8–10 दिन में राखी गांव आया करती थीं।

घटना की रात क्या हुआ?

परिजनों के अनुसार, 3 अगस्त की शाम कुसुम रायपुर से कुरूद बस स्टैंड पहुंची, जहाँ उनके पति और भाई ने उन्हें रिसीव किया। रास्ते में उन्होंने एक मेडिकल स्टोर से कुछ दवाएं खरीदीं। घर पहुंचने पर देखा गया कि उनके हाथ में कन्यूला पहले से ही लगी थी। पूछने पर उन्होंने पेट दर्द की शिकायत बताई और कहा कि अस्पताल में लगाई गई थी।

Dhamtari News: रात लगभग 12:15 बजे दोनों सो गए। पति दीपेश ने बताया कि वह रात में थोड़ी देर के लिए बाहर गया था और लौटने पर देखा कि कुसुम खुद को इंजेक्शन लगा रही थीं। सुबह 4:52 बजे जब उनकी नींद खुली, तो पत्नी को अचेत अवस्था में पाया। तुरंत उन्हें मसीही अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


जांच में जुटा प्रशासन

मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा होने के कारण, तहसीलदार द्वारा जांच की गई। पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों की टीम डॉ. तेजस शाह, डॉ. मेहताब अहमद और डॉ. श्रुति खत्री ने जांच की। फिलहाल, मौत के कारण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

खुदकुशी या हादसा?

Nurse Death Case: घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या कुसुमलता ने जानबूझकर इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या की, या यह दवा से हुई प्रतिक्रिया थी? सूत्रों के अनुसार, कन्यूला के पास अलग से एक इंजेक्शन के निशान भी पाए गए हैं, जिससे संदेह और गहराया है। कुसुमलता साहू की रहस्यमयी मौत ने परिजनों और प्रशासन को गहरे सदमे और सवालों में डाल दिया है। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आती, यह स्पष्ट नहीं हो सकेगा कि यह आत्महत्या थी, हादसा या किसी दवा का दुष्प्रभाव। पुलिस और प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच में जुटे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने