कबाड़ी संचालक की क्रूरताः ट्रक ड्राइवर को न्यूड कर पीटा, पेशाब कर जंगल में फेंका


जगदलपुर/बस्तर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां उत्तर प्रदेश के ट्रक ड्राइवर के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। पीड़ित खुर्शीद अहमद ने आरोप लगाया है कि जगदलपुर के कबाड़ी संचालक और उसके साथियों ने उसे फार्म हाउस ले जाकर तीन घंटे तक न्यूड कर नचाया और बेरहमी से बेल्ट से पीटा। इतना ही नहीं, उसके शरीर पर पेशाब भी किया गया और रिश्तेदार को वीडियो कॉल पर यह दृश्य दिखाया गया।

गैरकानूनी काम से इंकार बना जानलेवा

पीड़ित खुर्शीद अहमद यूपी के कौशांबी जिले का निवासी है, जो पिछले 10 वर्षों से जगदलपुर में एक कबाड़ी दुकान में ट्रक चला रहा था। खुर्शीद के मुताबिक, कबाड़ी संचालक नितिन साहू लगातार उस पर अवैध सामग्री ट्रांसपोर्ट करने का दबाव बना रहा था। जब उसने इनकार किया, तो उसे फार्म हाउस ले जाकर अमानवीय यातनाएं दी गईं।


हैदराबाद तक पहुंची हिंसा, जंगल में छोड़ा गया

पीड़ित ने बताया कि उसे जबरन तेलंगाना ले जाया जहां हैदराबाद में दोबारा पिटाई की गई और फिर जंगल में फेंक दिया गया। वहां से किसी तरह निकलकर वह यूपी लौटा और अस्पताल में तीन दिन तक भर्ती रहा।

वीडियो कॉल से खुला राज, आरोपियों के खिलाफ FIR

के दौरान ने पिटाई का वीडियो कॉल खुर्शीद के रिश्तेदार को किया, जिसने होशियारी दिखाते हुए उसे रिकॉर्ड कर लिया। उसी वीडियो के आधार पर बोधघाट थाना पुलिस को शिकायत दी गई। 2 अगस्त को आरोपी साहू और आयुष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में जुटी है।

ड्राइवर को जान का खतरा, सुरक्षा की मांग

पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी उसे जान से मार सकते हैं, क्योंकि मारपीट के दौरान उसे धमकी भी दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

???? यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और मानवता पर भी सवाल उठाता है। पीड़ित को न्याय कब मिलेगा, यह देखना बाकी है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने