कुरूद. सावन के अंतिम सोमवार बोल बम सेवा समिति ग्राम परखंदा के तत्वाधान में ग्राम कुसुमखुंटा (मगरलोड) में महानदी उदगम् स्थल श्रृंगि ऋषि सिहावा पर्वत से आने वाले बोल बम कांवरियों के लिए विशाल सेवा प्रसादी का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि कुरूद व मगरलोड़ क्षेत्र के ग्राम मेघा, गाडाडीह, उमरदा, बानगर, बगौद, कन्हारपुरी, कुरूद, चर्रा, चरमुडिया, छिपली, लुगे, कमरौद, मंदरौद आदि से आने वाले बोल बम कांवरियों का भव्य स्वागत कर, खीर-पुड़ी, केला आदि प्रसादी वितरण कर सेवा किया गया। साथ ही कांवरियों के मनोरंजन के लिए डीजे की व्यवस्था की गई थी। भक्तिमय गानों व बोलबम के जयकारों के साथ कांवरिया झूम उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा समिति के अध्यक्ष मोहित साहू, सदस्य सुरेन्द्र साहू, मोनू साहू, गीतेश्वर दास, हिमाचल साहू, दुर्गेश यादव, चंपू निर्मल, लक्ष्मी साहू, शशी निर्मलकर, राजा, सीताराम, मनीष निषाद, मनीष साहू,मयंक वैष्णव, अभिषेक वर्मा, दिवाकर कोसारिया, भोज साहू, नागेश निर्मल, देवेंद्र साहू, विवेक वैष्णव, सुनील सिंहा, दादू, सनत, मोनू, छोटू, रूपराम, उग्गू रजक, दीपक, वीरेंद्र साहू,अक्षय, प्रकाश आदि का सहयोग रहा।