परखंदा गांव के 8 छात्रों का नेटबॉल में हुआ चयन

कुरूद | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परखंदा के 8 छात्रों का चयन नेटबॉल अंडर-14 स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। संस्था प्राचार्य रविन्द्र कुमार साहू ने बताया कि डिम्पल साहू पिता बसंत साहू, लवीना पिता लुकेश कुमार, नेहा पिता संतोष कुमार, लाडली पिता दिनेश कुमार निषाद, नयन पिता गणेश राम, रोहन पिता गोपीराम, कृष्ण कुमार पिता दीपेश्वर निषाद, नेहाल पिता चोवाराम का चयन हुआ। शाला विकास समिति अध्यक्ष तारा गिरेंद्र साहू, सरपंच माधुरी मोहित साहू, डीईओ अभय जायसवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी हरीश देवांगन आदि ने शुभकामना दी।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने