खाद की कालाबाजारी रोकने, बिजली बिल हाफ योजना लागू करने की मांग

न्यूज | मगरलोड

भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांतव्यापी आह्वान पर 18 सितंबर को मगरलोड के किसानों की बैठक पुराना बाजार चौक में हुई। जिसके बाद 9 मांगों को लेकर रैली निकालकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

किसानों ने बताया कि प्रदेश में खाद, बिजली, पानी की समस्या है। बिजली कटौती व बिजली बढ़ोतरी ने किसान परेशान हैं। खाद की कालाबाजारी बंद करने, सहकारी समितियां में पर्याप्त भंडारण करने, बिजली कटौती पूर्णता बंद करने, हाफ बिजली बिल योजना लागू करने, प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने, नहरों का पानी अंतिम गांव तक पहुंचाने समेत अन्य मांगें शामिल है। इस अवसर पर नरेंद्र साहू, मंशाराम साहू, वेदराम साहू, हीरालाल साहू, चिरौंजी लाल, संतोष, रामजी सोनी, ईश्वर राम साहू, प्रेमलाल, गौतम साहू, धर्मेंद्र साहू, दीपचंद, चित्रसेन सिंह साहू, वीरेंद्र साहू, शेषनारायण शाहू, रामचरण साहू, पुनाराम साहू, उदयराम साहू, श्यामलाल साहू, कमलेश मारकंडे, चैतराम साहू, लखन साहू आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े:सावधान! साड़ी वाली और 3D फोटो से है प्राइवेसी खतरा? जानिए सच्चाई; अपना डाटा लीक होने से कैसे रोके?

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने