खैरझिटी स्कूल में पौधरोपण हुआ छात्रों ने सुरक्षा का संकल्प लिया

शासकीय प्राथमिक स्कूल खैरझिटी में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने मिलकर स्कूल परिसर में पौधे लगाकर सुरक्षा का संकल्प लिया। स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक मनोज कुमार साहू लगातार स्कूल विकास में अग्रणी है। उन्होंने स्कूल को संवारने हरसंभव प्रयासरत है। मैदान में घास, कटीली पेड़-पौधे होने से बच्चों को खेलने जगह नहीं मिल रही थी।

इस समस्या को दूर किया गया। किचन गार्डन बनाना, कृषि योग्य भूमि निर्माण, पौधरोपण करना, फलदार, छायादार पौधे लगाकर स्कूल को आकर्षक बनाने का कार्य चल रहा है। बच्चों में उत्साह एवं अनुशासन में बढ़ोतरी के लिए शिक्षक ओमप्रकाश साहू द्वारा पहली से 8वीं तक पढ़ने  वाले सभी बच्चों को निशुल्क टाई-बेल्ट बांटे। स्कूल में बच्चों की संख्या में वृद्धि करना मुख्य चुनौती था। ऐसे में 10 नए बच्चे निजी स्कूलों से लाने की योजना बनाई। इस पर काम कर मई 2025 की स्थिति में दर्ज संख्या 21 था। अब 39 हो गया है। पौधरोपण कार्यक्रम में शिक्षक खिलेश्वर कश्यप, नोहर सिंह कंवर, सीमा साहू, तजेंद्र कश्यप, तुलसी साहू, हीरा साहू उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने