घर की सफाई में मिले करोड़ों के शेयर, पिता-पुत्र में छिड़ी कानूनी जंग, हाइकोर्ट पहुंच गया मामला

गुजरात हाईकोर्ट में पहुंचा अनोखा मामला पैतृक घर की सफाई में मिले करोड़ों के शेयर, पिता-पुत्र में छिड़ी कानूनी जंग

 गुजरात हाईकोर्ट में एक अनोखा मामला पहुंचा है। दिवंगत सवजी पटेल के खरीदे हुए शेयरों को लेकर उनके बेटे और पौत्र के बीच विवाद खड़ा हो गया है। शेयरों की मौजूदा बाजार कीमत 2.5 करोड़ रुपए आंकी गई है। सवजी पटेल ऊना के रहने वाले थे। वह दीव में परिवार के साथ एक बंगले में रहते थे। बाद में उसी बंगले में होटल बना। सवजी पटेल वहीं वेटर बन गए। ऊना में उनका पैतृक घर है। सवजी पटेल के निधन के बाद उनका बेटा और पौत्र पैतृक घर की सफाई करने पहुंचे। सफाई के दौरान दस्तावेजों के बीच शेयर सर्टिफिकेट मिले। पौत्र ने जब इन शेयरों की मौजूदा कीमत देखी तो वह चौंक गया।

बेटे ने बताया खुद को असली वारिस

पौत्र का दावा है कि ये शेयर सर्टिफिकेट दादाजी द्वारा उसे दिए गए हैं। वह पैतृक घर की सफाई के दौरान मिले थे। इसलिए इन पर उसका हक है। वहीं, सवजी पटेल के बेटे का कहना है कि वह अपने पिता का सीधा वारिस है। इसलिए शेयरों की मालिकी उसकी है। कोर्ट में 3 नवंबर को सुनवाई होगी।

 यह भी पढ़ें 👉 

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने