धमतरी04/10/2025:- जिले के मगरलोड थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत छीपली के आश्रित ग्राम लूगे में बीते रात करीब 9 बजे दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।
इस घटना में एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है जिसके सर में गंभीर चोट आने के कारण समुचित इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल धमतरी भेजा गया है।
मामले में पहुंची सिहावा विधायक
इस मामले में स्वयं सिहावा विधायक अंबिका मरकाम पहुंचकर पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग किए हैं।
किया कहते है ग्रामीण
ग्रामीणों से पूछताछ में बताया कि एक गांव के लड़के ने गांव के देवी शीतला के बैरक को चुराने को लेकर सोशल मीडिया में कमेंट किया था विवाद वहीं से शुरू हुआ।
पूरी मामला को लेकर पुलिस प्रशासन जांच कर आगे की कारवाही में लगी हुई है।
प्रेस विज्ञप्ति
धमतरी पुलिस
04 अक्टूबर 2025
🔹 थाना मगरलोड क्षेत्र के ग्राम लुगे में कार्यक्रम में विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट-धमतरी पुलिस ने किया तत्काल मामला दर्ज
🔹 सिर पर चोट लगने से एक व्यक्ति को किया गया रिफर, तीन आरोपियों के विरुद्ध किया गया अपराथ पंजीबद्ध
◆ *घटना का संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 02.10.2025 को थाना मगरलोड क्षेत्र के ग्राम लुगे में विजयादशमी कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी।
कार्यक्रम में माता शीतला मंदिर की डांग बिना पुजारी की सूचना या अनुमति के निकाले जाने से एक पक्ष नाराज हो गया। इसी नाराजगी को लेकर दिनांक 03.10.2025 को ग्राम के ही द्वारिका प्रसाद नेताम द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप में धार्मिक भावनाओं से जुड़ा संदेश डाला गया।
◆ इस संदेश से क्षुब्ध होकर दूसरा पक्ष उक्त युवक के घर पहुँचा, लेकिन युवक के न मिलने पर घटना बढ़ गई। उसी दिन रात्रि लगभग 9 बजे दोनों पक्ष गांव में आमने-सामने आए और मारपीट की स्थिति निर्मित हुई। मारपीट में द्वारिका प्रसाद एवं वीरेन्द्र साहू के सिर में चोट आई, जिनमें से वीरेन्द्र साहू को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रिफर किया गया। वहीं विपक्षी समूह के चार लोगों को साधारण चोटें आईं।
◆ *रिपोर्ट एवं कार्यवाही :-
प्रार्थी शेखर साहू पिता पुलस्त राम साहू उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम लुगे के रिपोर्ट पर थाना मगरलोड द्वारा तत्काल रिपोर्ट दर्ज किया गया जिस पर से आरोपी –
01. चेतन साहू पिता पुखराज साहू उम्र 33 वर्ष
02. ओंकार साहू पिता पुरुषोत्तम साहू उम्र 40 वर्ष
03. चोखेलाल साहू पिता स्व.तीजू राम साहू उम्र 43 वर्ष
(सभी निवासी ग्राम लुगे, थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)
के विरुद्ध अपराध क्रमांक 147/2025, धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
◆ धमतरी पुलिस अपील करती है कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखें। किसी भी स्थिति में कानून अपने हाथ में ना लें l
Tags
Magarlod (luge)